JABALPUR:प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और दिल्ली के सांसद  मनोज तिवारी ने सभा ली, कांग्रेस से विवेक तंखा ने संभाला मोर्चा 

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
JABALPUR:प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और दिल्ली के सांसद  मनोज तिवारी ने सभा ली, कांग्रेस से विवेक तंखा ने संभाला मोर्चा 



Jabalpur. जबलपुर की महापौर सीट बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा बन गई है।बीजेपी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झौंक दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सभा ली।वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा भी पूरा जोर लगा रहे हैं।



जबलपुर की महापौर सीट हॉट सीट बन गई है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन बार जबलपुर आ चुके हैं।वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी तीन बार जबलपुर आ चुके।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी जबलपुर आए। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार खुद मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद हैं। इससे जबलपुर के महापौर के चुनाव का परिणाम दूरगामी असर करेगा। क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव हैं।इससे यह चुनाव दोनों पार्टियों के लिए सेमीफाइनल है।









अन्नू के लिए तन्खा ने की रैली





वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू राज्य सभा सदस्य विवेक तंखा की पसंद हैं।हालंकि कांग्रेस में ऐसा पहली बार हुआ कि सिंगल नाम ही यहां के सभी नेताओं की पसंद बना।खुद विवेक तंखा ने काफी अधिक वक्त जबलपुर को दिया। विवेक तंखा के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झौंकी।



जबलपुर BJP वीडी शर्मा Jabalpur VD Sharma CM Shivraj Singh Chauhan मनोज तिवारी जबलपुर न्यूज़ CONGRESS Jabalpur News manoj tiwari Vivek Tankha